बक्सर: स्कूल खुलते ही इटाढ़ी रोड में आवागमन को लेकर बढ़ी समस्या, दो दिन में नहीं निकला समाधान तो कांग्रेस करेगी रेल चक्का जाम
Buxar, Buxar | Jun 29, 2026 बक्सर इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग पार बने रेलवे ओवर ब्रिज के क्षतिग्रस्त होने के बाद इटाढ़ी रोड में आवागमन बंद को लेकर समस्या बढ़ गई है। विद्यालयों के खुलने के बाद समस्या अब विकराल रूप ले ली है। इस क्रम में पहले दिन सोमवार को विद्यालय खुलने के बाद एकमात्र आवागमन के लिए पांडेपट्टी रेलवे क्रॉसिंग पर काफी दबाव वाहनों का बढ़ गया है।