भभुआ: कौड़ीया चक गांव में सर्पदंश से एक युवती की मौत, शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है
Bhabua, Kaimur | Oct 10, 2024 गुरुवार की सुबह 10:00 बजे चैनपुर थाना क्षेत्र के कौड़िया चक गांव में कपड़ा पहनने के दौरान सर्पदंश से एक युवती की मौत हो गई। मृत युवती के शव को गुरुवार की शाम सदर अस्पताल लाया गया है। जहां शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा। परिजनों ने सदर अस्पताल में बताया मृत युवती कौड़िया चक गांव की रहने वाली सुनीता कुमारी बताई जाती है।