रामनगर: चौकाघाट रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
रामनगर थाना अंतर्गत चौकाघाट रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है जो पूरी तरह सड़ चुका था।उसमें कीड़े पड़ गए थे।तेज दुर्गंध उठ रही थी।पुलिस के द्वारा मृतक की पहचान कराने की कोशिश की गई लेकिन पहचान नहीं हो पाई। सब इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।