बिंदकी: गढ़ी चौराहे के समीप रोड पार करते समय बाइक की टक्कर से अधेड़ महिला घायल, सीएचसी से किया गया रेफर
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी चौराहे के समीप शनिवार की शाम करीब 4:00 बजे रीना देवी उम्र 50 वर्ष पत्नी संतोष कुमार निवासी ग्राम चांदपुर थाना चांदपुर जनपद फतेहपुर रोड पार करते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गई। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद मेडिकल कॉलेज फतेहपुर के लिए रेफर कर दिया।