सेपउ: कल मनाया जाएगा 77वां राजस्थान पुलिस दिवस, पुलिस लाइन धौलपुर में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम
Sepau, Dholpur | Apr 15, 2026 राजस्थान पुलिस का 77वां स्थापना दिवस कल गुरुवार 16 अप्रैल को धौलपुर पुलिस द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर को खास बनाने के लिए 15 से 16 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसके साथ ही जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कल पुलिस लाइन धौलपुर में होगा, जहां कल 16 अप्रैल को सुबह 7:00 बजे पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान परेड की सलामी लेंगे औ