परसिया: कोल्ड्रिफ सिरप कांड में दवा विक्रेता अनिल रसेला की जमानत निरस्त, जमानत का दूसरा आवेदन भी खारिज
27 बच्चों की जान लेने वाले कोल्ड्फि सिरप कांड में दवा विक्रेता अनिल रसेला की जमानत न्यायालय ने खारिज कर दी। मंगलवार को अपर सत्र न्यायाधीश ने उनका जमानत आवेदन निरस्त कर दिया। अनिल रसेला की जमानत एक बार पहले भी खारिज हो चुकी है।अनिल रसेला उम्र 67 वर्ष वार्ड 09 स्टेशन रोड परासिया के निवासी है। रसेला मेडिकल स्टोर नाम से दवाई की दुकान चलाते है।