जमुई: नीमारंग में बटखारा मांगने पर सब्जी विक्रेता को दूसरे सब्जी विक्रेता ने तराजू से मारकर किया घायल
Jamui, Jamui | Mar 9, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के नीमारंग मोहल्ले में बटखारा मांगने पर एक सब्जी विक्रेता को दूसरे सब्जी विक्रेता ने तराजू से मारकर घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घायल की पहचान नीमारंग निवासी मो. रमजान का 26 वर्षीय पुत्र मो. कलीम रैन के रूप में की गई है। घायल ने बताया कि बटखारा मांगने पर मो. छोटू ने उसके साथ मारपीट की है।