जमुई: पुरानी बाजार में बाइक व ई-रिक्शा की टक्कर में एक वृद्ध हुआ घायल
Jamui, Jamui | Mar 9, 2024 नगर परिषद क्षेत्र के पुरानी बाजार में शनिवार की दोपहर तेज रफ्तार बाइक व ई- रिक्शा की टक्कर में बाइक सवार एक वृद्ध घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घायल की पहचान खैरा प्रखंड के बोझायत गांव निवासी 60 वर्षीय सीतो यादव के रूप में की गई है। सीतो यादव जमुई कोर्ट में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में शामिल होने जा रहा था।