खगौल: खगौल में गांजा और नकद के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, SDPO अमरेंद्र कुमार झा ने दी जानकारी
मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खगौल थाना क्षेत्र के छोटी खगौल चिकटोली में छापेमारी कर पुलिस ने 2.068 किलोग्राम अवैध गांजा और ₹3,31,200 नकद बरामद किया है। इस दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान 2.068 किलोग्राम गांजा, दो तराजू, नकद राशि,तीन बंडल रेपर और एक मोबाइल बरामद कर जब्त किया गया। मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी