धामपुर: गजूपुरा में सिंचाई विभाग द्वारा नहर की खुदाई को लेकर ग्रामीणों ने जताया विरोध
शुक्रवार की दोपहर करीब 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक धामपुर क्षेत्र के गांव गजुपुरा में सिंचाई विभाग द्वारा नहर की खुदाई की जा रही है।ग्रामीणों का आरोप है कि नक्शे के अनुरूप नहर की खुदाई नहीं की जा रही है इसको लेकर उन्होंने राजस्व विभाग व सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों से भी शिकायत किया ।लेकिन उनकी शिकायत की सुनवाई होने के लिए तैयार नहीं है।