सीतापुर: रामपुर मथुरा इलाके में संदिग्ध अवस्था में हालत बिगड़ने के बाद व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
जनपद के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के गोंदहा गांव में रहने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई थी। व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद परिवार में मातम का माहौल है। सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है तहकीकात भी जारी है।