झांसी: झांसी में बिना नंबर प्लेट और 'पटाखा' बुलेट पर यातायात पुलिस ने की कार्रवाई, 9 बुलेट का 10 हजार से अधिक का चालान काटा
Jhansi, Jhansi | Jul 2, 2025 झांसी में यातायात पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाली और तेज आवाज (पटाखा) करने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है। झांसी के टीआई देवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में 9 बुलेट मोटरसाइकिलों का 10,000 से अधिक का चालान काटा गया, जबकि दो बुलेट जब्त (सीज) कर ली गईं है।