झांसी: BKD के कोठारी हॉल को खाली कराने के लिए पुरातन छात्रों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
Jhansi, Jhansi | Jul 2, 2025 झाँसी के बुन्देलखण्ड कॉलेज के पूर्व छात्रों ने कोठारी हॉल को खाली करवाने के लिए जिलाधिकारी को एक मांग पत्र सौंपा। यह मांग 12 जुलाई को होने वाले कॉलेज के स्थापना दिवस और पुरातन छात्र सम्मान समारोह के मद्देनजर की गई है। पुरातन छात्र समिति के अध्यक्ष प्रदीप सरावगी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को बुधवार को ज्ञापन दिया है।