कैराना: बागपत में अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी की हत्या की, कांधला के खेड़ा कुरतान में शव लाने के बाद सामने आई घटना
Kairana, Shamli | May 23, 2026 शामली जिले के कांधला थाना पुलिस को शनिवार को सूचना मिली कि गांव खेड़ा कुरतान में इशरत नामक महिला की संदिग्ध मौत हो गई। सूचना पर पुलिस अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी प्राप्त की। मृतका के मायके पक्ष के मोहम्मद इंतजार ने बताया कि इशरत और आसमोहम्मद ने प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि सामान नहीं लाने का ताना मारते हुए इशरत के साथ मारपीट की थी।