मोहड़ा प्रखंड के गेहलौर पंचायत के कांति देवी उच्च माध्यमिक विद्यालय शहजादपुर गांव में शुक्रवार को बेला गांव निवासी सिमल सिंह और सोनरा गांव निवासी शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में राजपूत समाज की एक बैठक हुई। जिसमें अतरी विधानसभा के चारों प्रखंड अतरी मोहड़ा नीमचक बथानी और खिजरसराय प्रखंड के राजपूत शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता ऐर गांव निवासी पारस सिंह ने किया।