चांदपुर: चांदपुर तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की पंचायत में स्मार्ट मीटर पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई
शनिवार के अपराह्न करीब 3:00 बजे चांदपुर तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की एक पंचायत आयोजित हुई ।जिसकी अध्यक्षता जलीलपुर ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र सिंह काकरान व संचालन ब्लॉक उपाध्यक्ष सतवीर सिंह ने किया। पंचायत में स्मार्ट मीटर पर तत्काल रोक लगाई जाने की मांग की गई।