रहुई: उफरौल गांव में 6 लीटर देसी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार
Rahui, Nalanda | Jul 6, 2026 वेना थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के उफरौल गांव में छापमारी कर 6 लीटर शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि गुप्त सूचना मिली कि अफरौल गांव में अवैध रूप से शराब का निर्माण और कारोबार किया जा रहा है। सूचना के बाद उक्त स्थल पर छापामारी की गई जहां 6 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया।