हरदा: चेक बाउंस मामले में महिला को 6 महीने की सजा, लोन न चुकाने पर कोर्ट का सख्त फैसला
Harda, Harda | Apr 5, 2026 हरदा जिले के नांदरा गांव की एक महिला को चेक बाउंस मामले में न्यायालय ने 6 माह के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। मामला मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लिए गए ऋण के भुगतान में चूक से जुड़ा है। आज 5 अप्रैल शाम 5 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुनीता पति बृजलाल सोलंकी ने योजना के तहत 1 लाख रुपये का ऋण लिया था।