हैदरगढ़: हैदरगढ़ में अधिवक्ताओं ने एसडीएम के विरोध में हाईवे पर उतरे, जमकर की नारेबाजी और भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
हैदरगढ़ में उपजिलाधिकारी राजेश विश्वकर्मा के खिलाफ अधिवक्ताओं का आक्रोश खुलकर सामने आया। शुक्रवार करीब 3 बजे तहसील बार एसोसिएशन के बैनर तले बड़ी संख्या में अधिवक्ता लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर उतर आए और एसडीएम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने एसडीएम को तत्काल हटाए जाने की मांग उठाई।