डलमऊ: आधार कार्ड में नाम बदलकर करोड़ों की विरासत पर कब्जा करने के मामले में 4 आरोपियों को भेजा गया जेल
गदागंज में फर्जी आधार कार्ड और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए पैतृक संपत्ति हड़पने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शिकायतकर्ता के पिता के आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर नाम बदला गया और जालसाजी से संपत्ति अपने नाम दर्ज कराकर उस पर अवैध कब्जा कर लिया गया। गदागंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच के बाद चारो