सुपौल जिले में प्रशासनिक अनुशासन को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी सावन कुमार के निर्देश पर आईसीडीएस सुपौल में कार्यरत जिला परियोजना सहायक की सेवा समाप्त कर दी गई है। यह कार्रवाई लंबे समय तक बिना अनुमति के अनुपस्थित रहने के कारण की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आईसीडीएस जिला प्रोग्राम कार्यालय, सुपौल में कार्यरत श्रीमती बेबी कुमारी, जिला परियोजना