कोरबा: खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जेसीबी और ट्रैक्टरों की बड़ी जब्ती, जेसीबी मशीनें और 16 ट्रैक्टर जब्त
Korba, Korba | May 24, 2026 कोरबा में कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश एवं उप संचालक खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में गौण खनिजों के अवैध उत्खनन व परिवहन के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत खनिज विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।