आरोन: आरोन में आंगनबाड़ी केंद्रो पर शिकंजा, एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाही और कमियां मिलने पर नोटिस किए जारी
गुना कलेक्टर के निर्देशन में आरोन परियोजना के ग्राम खामखेड़ा बुढ़ाखेड़ा रूसल्ला भौंरा में 3 जून को एसडीएम महिमा चौधरी ने आंगनबाड़ी केंद्रो का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया, बुढ़ाखेड़ा खामखेड़ा में व्यवस्थाए देखी कमियों में सुधार के आदेश दिए। रूसल्ला में कार्यकर्ता अनुपस्थित मिली और भौंरा गांव में केंद्र बंद मिला। नोटिस जारी कर कार्यवाही के आदेश दिए हैं।