शाहजहांपुर: DM ने एसपी के साथ सड़क दुर्घटना में मृतकों के गांव दमगड़ा एवं लहसना पहुंचकर घटना पर जताया दुःख, मुआवजे का किया ऐलान
शाहजहांपुर के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना के दौरान 12 लोगों की मौत पर जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने मृतकों के गांव दमगड़ा एवं लहसना पहुंच कर परिजनों को सांत्वना देते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर कृषि बीमा योजना के तहत 5/5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है।