शाहजहांपुर: अटेवा पुरानी पेंशन बहाली मंच की ओर से खिरनी बाग रामलीला मैदान से शहीद उद्यान तक निकाली गई रैली
शाहजहांपुर महानगर में अटेवा पुरानी पेंशन बहाली मंच की ओर से खिरनी बाग स्थित रामलीला मैदान से शहीद उद्यान तक रैली निकालकर पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की गई। रैली सदर बाजार टाउन हॉल होते हुए शहीद उद्यान पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान अटेवा पुरानी पेंशन बहाली मंच द्वारा सरकार से पेंशन बहाल करने की मांग की गई।