शाहजहांपुर: पुरानी रंजिश को लेकर पिपरौला गांव में पिता पुत्र पर दबंगो ने हमला बोलकर तोड़े हांथ पैर, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
शाहजहांपुर,जिले में कांट थाना क्षेत्र के गांव पिपरौला में बीती 22 तारीख को दबंगो ने पिता पुत्र पर जानलेवा हमला बोला। पुरानी रंजिश को लेकर किए गए हमले में पिता पुत्र दोनों को इतनी बुरी तरह पीटा कि उनके हांथ पैर टूट गए। जिनका मेडिकल कॉलेज में इलाज किया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया पीड़ित का आरोप है कि सुनवाई नहीं हो रही।