शाहजहांपुर: डीएम एसपी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का खिरनीबाग रामलीला मैदान में गुब्बारे छोड़कर किया शुभारंभ
शाहजहांपुर महानगर के खिरनी बाग रामलीला मैदान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने गुब्बारे छोड़कर किया। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा रंगोली बैनर आदि बनाकर मतदाताओं को जागरूक किया।