प्रतापपुर: बंगाल चुनाव में 'दोहरा शतक' पर प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में जश्न, निकाला गया विजय जुलूस
प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा के ‘दोहरा शतक’ की खुशी में भव्य जश्न मनाया गया। विधायक शकुंतला पोर्ते की उपस्थिति में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और गुलाल उड़ाकर विजय जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान पार्टी के समर्थन में नारे लगाए गए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की गई।