बाबई: ग्राम गनेरा में चौकाघाट पर नर्मदा के किनारे बनी झोपड़ी में आग लगने से एक साधु की हुई मौत, पुलिस ने मर्ग किया कायम
शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात माखन नगर के ग्राम गनेरा में चौकाघाट पर नर्मदा के किनारे साधु की एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। वहीं झोपड़ी से कुछ ही दूरी पर नदी के किनारे साधु का अध जला शव बरामद हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही शनिवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। वहीं पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।