बाबई: गुजरवाडा में आपसी विवाद के चलते आरोपियों ने फरियादी के साथ की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
पुलिस के मुताबिक फरियादी छोटेलाल पिता गंगाराम ने शुक्रवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी राम,सेवक,ओम,तिलक चारों ने फरियादी से गुजरवाडा में मारपीट की। जिसकी शिकायत फरियादी ने थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 294,323,506 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया।