बाबई: पावरखेड़ाखुर्द में आपसी विवाद के चलते आरोपी ने महिला के साथ की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को फरियादी महिला रेखा पति रामू ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी सेवकराम पिता जीवनलाल फरियादी महिला से ग्राम पवारखेड़ा खुर्द में उसके घर के सामने मारपीट की। जिसकी शिकायत महिला ने थाने दर्ज कराई। पुलिस ने फरियादी महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 294,323,506 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया।