बाबई: बिकोर में आपसी विवाद के चलते आरोपियों ने फरियादी के साथ की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को फरियादी छोटेलाल पिता गंगाराम यादव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी अनिल,राजकुमार दोनों फरियादी से ग्राम बिकोर में उसके खलियान में उससे मारपीट की। जिसकी शिकायत फरियादी ने थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 294,323,506 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया।