बाबई: शुक्करबाड़ा में आपसी विवाद के चलते आरोपीयो ने महिला के साथ की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को फरियादी महिला लक्ष्मीबाई पति घनश्याम ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी प्रकाश व रमेश दोनों ने फरियादी महिला से शुक्करबाड़ा मे आरती केवट के घर के सामने रोड मारपीट की। जिसकी शिकायत महिला ने थाने मे की। पुलिस ने फरियादी महिला की शिकायत पर दोनो आरोपी के खिलाफ धारा 294,323,506 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया।