बाबई: माखननगर क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में गुरुवार को लगाए जाएंगे बीसीजी के टीके, सीएमएचओ ने दी जानकारी
बुधवार को सीएमएचओ डॉ दिनेश दहलवार ने जानकारी देते हुए बताया कि देश को क्षय रोग मुक्त बनाने के संदर्भ में गुरुवार को तहसील क्षेत्र में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 18 वर्ष से अधिक आयु के चिन्हित व्यक्तियों को बीसीजी के टीके लगाए जाएंगे। चिन्हित व्यक्तियों जैसे धूम्रपान कर रहे व्यक्ति, डायबिटीज वाले व्यक्ति, कुपोषित व्यक्ति, पिछले 5 वर्ष में टीबी रोग से ठीक हो चुके व्यक्तियों को टीके लगाए जाएंगे।