औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत जनजातीय बाहुल्य घेउरा पंचायत में मंगलवार से “सबसे दूर, सबसे पहले” जनभागीदारी अभियान की शुरुआत होगी। जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत आयोजित इस अभियान का शुभारंभ सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।