मुरैना: रिठौरा कला की महिला ने एसपी ऑफिस में निष्पक्ष जांच के लिए दिया आवेदन, महिला व ससुर के साथ हुई थी मारपीट
Morena, Morena | Mar 31, 2026 रिठौरा कला थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने अपने परिवार वालों के साथ एसपी ऑफिस में पहुंचकर निष्पक्ष जांच के लिए आवेदन दिया है। महिला ने बताया कि उनके रिश्तेदारों ने उनके साथ मारपीट की हैं।जिसमें उनके ससुर और महिला दोनों घायल हुई थी लेकिन पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज न करते हुए उल्टा घायलों पर मामला दर्ज कर दिया है।