बदायूं: बदायूं के खजुरारा गांव में दीवार को लेकर हुए विवाद में दो लोगों ने दंपति को लाठी-डंडा मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | May 30, 2026 बदायूं के थाना उझानी के कछला चौकी क्षेत्रांर्तगत खजुरारा गांव के रहने वाले 45 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र रामबहादुर ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि वह अपनी नींव पर दीवार लगवा रहा था। तभी पड़ोस के रहने वाले पति - पत्नी ने उसे व उसकी पत्नी को लाठी डंडा मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने शनिवार साढ़े बारह बजे के आसपास घायल राजेश कुमार का मेडिकल परीक्षण कराया है।