भूपालसागर: भूपालसागर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, सौहार्द के साथ बेजुबानों के लिए पानी बचाने का संदेश
हरीश चंद्र पालीवाल ने शनिवार शाम 7 बजे बताया कि भूपालसागर पुलिस थाने में आगामी बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति बैठक आयोजित की गई। पुलिस उपाधीक्षक हरजीलाल यादव ने सभी समुदायों से प्रेम और सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील की। बैठक में अफवाहों से सतर्क रहने कानून व्यवस्था बनाए रखने और भीषण गर्मी में पशु पक्षियों के लिए पेयजल की व्यवस्था करने का संदेश भी दिया