सैदपुर: ईशोपुर में 1 सप्ताह तक क्षतिग्रस्त हालत में लहराने के बाद उतारा गया विशालकाय तिरंगा, वाराणसी जिले से दिखता था
सिधौना क्षेत्र के ईशोपुर स्थित अतिथि गृह में लाखों की लागत से बीते दिनों ही लगाया गया लगभग 100 फीट ऊँचा राष्ट्रध्वज तेज हवाओं के चलते क्षतिग्रस्त हो गया। सप्ताह भर से अधिक समय तक उसी स्थिति में पड़े रहने के बाद अंततः इसे उतार लिया गया। अब शीघ्र ही नया तिरंगा लगाया जाएगा।