मोहनपुर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव नीरज खलको की नियुक्ति की घोषणा किए जाने पर कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई
झारखंड सरकार के कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा झारखंड राज्य सूचना आयोग में सूचना आयुक्त के पद पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव नीरज खलको की नियुक्ति की घोषणा किए जाने पर कांग्रेस नेताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए गुरुवार दोपहर 12:00 बजे उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।