बिंदकी: बड़ौरी टोल प्लाजा के समीप खड़े ट्रक में रोडवेज बस टकराई, दो सवारी घायल, मचा हड़कंप
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर-प्रयागराज हाईवे में बड़ौरी टोल प्लाजा के समीप बुधवार तथा गुरुवार की मध्य रात करीब 2 बजे खड़े ट्रक में कानपुर की तरफ से आ रही रोडवेज बस के चालक द्वारा नींद में ट्रक में टक्कर मार दिया। मौके से रोडवेज चालक निकल भागा। रोडवेज बस में करीब 16 सवारी बैठी थी। जिनमें दो घायल हो गई। अस्पताल में भर्ती कराया गया।