हज़ारीबाग: हजारीबाग पुलिस का ‘थाना दिवस’ बना समाधान का मंच! भूमि और पारिवारिक विवादों का मौके पर निपटारा
हजारीबाग पुलिस का ‘थाना दिवस’ बना जनता की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों में आयोजित साप्ताहिक थाना दिवस में भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, कोर्ट परिवाद और आपसी झगड़ों से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। अंचलाधिकारी और पुलिस अधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर निपटारा कर लोगों को त्वरित राहत प्रदान की। जनता ने इस पहल की सराहना की।