बरकागाँव: बड़कागांव के खेल मैदान में शराबियों का उपद्रव, टूटे बोतलों से खिलाड़ियों और सुबह टहलने वालों को खतरा
बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू हाई स्कूल के खेल मैदान में इन दिनों असामाजिक तत्वों और शराबियों की गतिविधियों से खिलाड़ी एवं मॉर्निंग-इवनिंग वॉकर परेशान हैं। आरोप है कि रात के समय कुछ लोग खेल मैदान में शराब का सेवन करने के बाद शराब की बोतलें वहीं फेंक देते हैं और कई बोतलें मैदान में ही तोड़ दी जाती हैं। इसके कारण पूरा मैदान कांच के टुकड़ों से दूषित