मुरैना नगर: जिला अस्पताल में बवाल,प्राइवेट एम्बुलेंस चालकों ने सिविल सर्जन पर लगाए गंभीर आरोप,CMHO को ज्ञापन सौंपकर गुहार लगाई।
मुरैना जिला अस्पताल में प्राइवेट एम्बुलेंस चालकों ने हड़ताल कर सीएमएचओ को ज्ञापन सौंपते हुए सिविल सर्जन पर गंभीर आरोप लगाए।चालकों का कहना है कि उन्हें अस्पताल परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाता और अभद्र व्यवहार किया जाता है।हड़ताल के कारण मरीजों व परिजनों को परेशानी झेलनी पड़ी।एक परिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव कार से घर ले जाना पड़ा।हड़ताल जारी रखने की बात कही।