मैनपुरी: तिकोनिया पार्क में सत्ता संरक्षित भूमाफियाओं के खिलाफ सपा विधायक ने किया धरना
मंगलवार को जिला मुख्यालय के तिकोनिया पार्क में किशनी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के सपा के विधायक बृजेश कठेरिया ने उनकी विधानसभा क्षेत्र और जनपद में कई जगह सत्ता संरक्षित भूमाफियाओं द्वारा जमीनों पर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं। सपा विधायक का आरोप है की कई बार अधिकारियों को अवगत कराने शिकायत करने के बावजूद भी भू माफियाओं के हौसले से बुलंद है।