पुष्पराजगढ़: बैसाखी अमावस्या पर अमरकंटक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हजारों ने लगाई पुण्य डुबकी
शुक्रवार 1 बजे अमरकंटक पवित्र नगरी अमरकंटक में हजारों श्रद्धालुओं ने पतित पावनी नर्मदा नदी के पावन तट पर पहुंचकर श्रद्धा की डुबकी लगाई ।बैतूल, सीहोर, शाजापुर सहित महाराष्ट्र के नागपुर, नासिक और जलगांव से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे।रामघाट पर विशेष रूप से सीहोर से आए श्रद्धालुओं द्वारा विधिवत पूजन, हवन और आरती का आयोजन किया गया।