छपरा: मंडल रेल प्रबंधक ने छपरा जंक्शन का किया निरीक्षण,दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Chapra, Saran | Jun 15, 2026 मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने मण्डलीय अधिकारियों के साथ सोमवार की दोपहर 2 बजें के लगभग मानसून प्रारंभ होने से पूर्व छपरा जं रेलवे स्टेशन पर जल निकासी,साफ-सफाई एवं यात्री सुख-सुविधाओं का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लेटफार्मों, वॉटर बूथों,पैदल उपरिगामी पुल समेत दोनों तरफ के प्रवेश द्वारों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का संज्ञान लिया।