बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र के कलेक्ट्रेट पर भीम आर्मी ने किया जोरदार प्रदर्शन
कोतवाली थाना क्षेत्र के कलेक्ट्रेट पर भीम आर्मी मंडल अध्यक्ष विकास बाबू के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए गए।मथुरा में हुए चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर भी हमले को लेकर कड़ी निंदा की गई। इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।