डोमचांच: डोमचांच के गुरहा गांव में घरेलू विवाद के चलते बुजुर्ग ने जहर खाकर जान दी
डोमचांच प्रखंड के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत देवीपुर पंचायत के गुरहा निवासी 60 वर्षीय सहदेव यादव ने रविवार की रात घरेलू विवाद के बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार घर में मामूली कहासुनी के बाद उन्होंने विषपान कर लिया। देर रात उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सदर अस्पताल कोडरमा ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।