इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला फलाहार में मारपीट के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा
Iglas, Aligarh | Apr 17, 2026 इगलास : कोतवाली क्षेत्र के नगला फलाहार निवासी शिव सिंह पुत्र कालीचरन का कहना है कि 16 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे वह अपने काम में व्यस्त था। तभी गांव का ही अल्ताफ आकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपित ने हलवाई के कांटे (धारदार औजार) से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया।